{"_id":"5bec58b6bdec2269a642c4b0","slug":"91542215862-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिल्लू गांव में तेंदुए का आंतक, लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिल्लू गांव में तेंदुए का आंतक, लोग सहमे
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के टिल्लू गांव में तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। शाम ढलते ही तेंदुआ गांव के आसपास दहाड़ने लगता है। इस कारण लोग घरों में ही सहमे रहते हैं। वहीं स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने के लिए भी लोग स्वयं लाठियां लेकर उनके साथ जा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है
गांव के लोगों में विजय, विपन, प्रदीप, पवन, सोनू, संजय, संदीप आदि ने बताया कि गत दिवस तेंदुए ने गांव के लावारिस कुत्तों को अपना शिकार बनाया है। इसके आतंक के कारण लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। मंगलवार रात्रि भी तेंदुए ने गांव के पास ही दहाड़ना शुरू कर दिया। जिस पर उन्होंने उसको भगाने के लिए पटाखे भी चलाए। बीते वर्षों के सर्वेक्षण के दौरान वन विभाग के सामने यह प्रमाण आए थे कि नादौन क्षेत्र के वनों में सबसे बड़ा तेंदुआ टिल्लू वन-बीट में ही पाया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस ओर शीघ्र कदम उठाने की मांग की है। वहीं डीएफओ प्रीति भंडारी ने कहा कि इस बारे उन्हें लोगों ने फोन करके सूचना दी है। अधिकारियों को तेंदुए के होने के स्थान को सुनिश्चित कर इसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के आदेश दे दिए गए हैं।