{"_id":"5be9ae7dbdec226989664287","slug":"91542041213-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज उपमंडल में 50 हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज उपमंडल में 50 हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में 50 हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। गांवों में स्थापित किए गए इन हैंडपंपों से मटमैला पानी निकलता है। पेयजल समस्या होने पर लोग इन हैंडपंपों से प्यास बुझाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से इन हैंडपंपों की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। भोरंज उपमंडल में लगभग 460 हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए हैं। लेकिन, इनमें से 50 हैंडपंप ऐसे हैं, जिनका पानी दूषित है।
लोगों में अमरनाथ, विमला देवी, जय किशन, संजीव, सतीश आदि ने कहा कि नलों में पानी न आने पर वह हैंडपंपों से पानी भरते हैं। लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए हैंडपंप किसी के काम नहीं आ रहे हैं। उन्होंने विभाग से मांग उठाई है कि जल्द इन हैंडपंपों की मरम्मत करवाई जाए। इस संबंध में आईपीएच विभाग भोरंज के सहायक अभियंता अजय वर्मा ने कहा कि हाल ही में कुछ हैंडपंपों की मरम्मत करवाई गई है। उनका पानी पीने योग्य बनाया गया है। जिन हैंडपंपों का पानी दूषित है, उनपर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।