{"_id":"5bc0e0d4bdec22697c0a7dd8","slug":"91539367124-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध काल को 3 से 2 वर्ष करने के लिए सांसद को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध काल को 3 से 2 वर्ष करने के लिए सांसद को सौंपा मांग पत्र
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल समीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता जिला प्रधान शशि कांत ठाकुर ने की। इसके साथ वित्त सचिव राकेश कुमार, सोशल मीडिया सचिव अभिषेक पुरी, सह सचिव सन्नी कुमार, साहिल, डिंपल और अमित कुमार मौजूद रहे। उन्होंने अनुबंध काल को 3 से 2 वर्ष करने के लिए मांग पत्र सांसद अनुराग ठाकुर को सौंपा। सांसद ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को सुना और अनुबंध कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहे वेतन के बारे में जानकारी ली। शशि ने कहा कि सांसद ने महासंघ को आश्वासन दिया कि अनुबंध काल को जल्द 3 से 2 वर्ष करवाया जाएगा।
विज्ञापन