फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर बीडीसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, कांग्रेस को झटका

सुजानपुर बीडीसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, कांग्रेस को झटका

Tue, 11 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर बीडीसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, कांग्रेस को झटका
सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायत समिति सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इनके खिलाफ आठ बीडीसी सदस्यों ने दो सप्ताह पूर्व अविश्वास पत्र जिला पंचायत अधिकारी को सौंपा था। मंगलवार को विकास खंड कार्यालय सुजानपुर में हुई बैठक में सभी 15 बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। इसमें हुए मतदान में 8 मत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरोध में पड़े। इससे कांग्रेस समर्थकों का तख्ता पलट गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बीडीसी के अध्यक्ष पर अनु कुमारी और उपाध्यक्ष पद पर लेखराज ठाकुर विधायक राजेंद्र राणा के चहेतों में गिने जाते हैं। भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर राजेंद्र राणा को करारा झटका दिया है। नगर परिषद सुजानपुर में राजेंद्र राणा के दावे के बावजूद उनके समर्थक अध्यक्ष को त्याग पत्र देना पड़ा। वही कहानी पंचायत समिति में भी दोहराई गई। जिला हमीरपुर में कुल पांच विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के तीन विधायक होने के बावजूद भाजपा का पलड़ा भारी पड़ रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के जिले में तीन सीटें जीत कर जहां कांग्रेस वाहवाही लूट रही है वहीं बीडीसी सुजानपुर, बीडीसी नादौन, नगर पंचायत भोटा में कांग्रेस को पटकनी का सामना करना पड़ा है। नगर परिषद सुजानपुर में भी कांग्रेस अपना जलवा नहीं दिखा पाई है। इस संबंध में बीडीओ सुजानपुर मनीष सोनी ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स:
जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय डरा-धमका कर पंचायत समितियों और नगर निकाय में कब्जा कर लिया था। लेकिन, भाजपा की सरकार के सत्ता में आते ही पंचायत प्रतिनिधि भयमुक्त हुए हैं। अब लोग अपने मन की बात सुनकर नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होना बीजेपी के लिए भविष्य में फायदेमंद रहेगा। वहीं यह यहां के स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा की हार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed