{"_id":"5b40fe714f1c1bc0248b500e","slug":"91530986097-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों को इस बार 70 हजार पौधे किए जाएंगे वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानों को इस बार 70 हजार पौधे किए जाएंगे वितरित
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : plant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के बागवानों को इस बार 70 हजार फलदार पौधे वितरित किए जाएंगे। नादौन ब्लॉक में सबसे अधिक 45 हजार पौधे आवंटित होंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार इन पौधों की मांग अधिक है। उद्यान विभाग ने पौधे वितरित करना शुरू कर दिए हैं। बागवान ब्लॉक कार्यालय में संपर्क कर पौधे ले सकते हैं। विभाग आम, लीची, नींबू, गलगल, पपीता, कागजी नींबू, बारामासी नींबू, अमरूद, आंबला, कटहल, संतरा और मौसम्मी के पौधे रियायती दरों पर वितरित कर रहा है।
बरसात का मौसम शुरू होते ही उद्यान विभाग ने फलदार पौधों का वितरण शुरू कर दिया है। विभाग किसानों और बागवानों को अच्छी गुणवत्ता और पैदावार वाले पौधे सब्सिडी पर वितरित कर रहा है। बागवान पौधे खरीदने के लिए ब्लॉक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। पौधरोपण के लिए यह मौसम सबसे उपयुक्त है। पिछले वर्ष इससे कम पौधे आवंटित किए गए थे। इस संबंध में उद्यान विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक आरके धीमान ने कहा कि जिले में इस बार 70 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। इस बार पौधों की काफी अधिक मांग है। पौधरोपण के लिए यह सीजन सबसे उपयुक्त है।