{"_id":"5b40fe6f4f1c1b93288b5034","slug":"91530986095-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से डुग्यार गांव के चार दर्जन लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से डुग्यार गांव के चार दर्जन लोग बीमार
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सोहारी के गांव डुग्यार में डायरिया फैलने से चार दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। इन लोगों में से गंभीर बीमार एक दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। गांव में मौजूद कुएं का दूषित पानी पीने से यह ग्रामीण डायरिया की चपेट में आए हैं। गांव के अधिकतर लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत है। मामला शुक्रवार का है। जब गांव में शादी समारोह चल रहा था तो उसमें कुएं के पानी का प्रयोग पीने के पानी के लिए किया गया। ग्रामीणों ने कुएं का दूषित पानी पी लिया। इसे ग्रामीण बीमार पड़ गए। ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया तो गांव में 44 लोग डायरिया के शिकार पाए गए। मौके पर गई टीम ने पीड़ित लोगों को दवाइयां और उपचार दिया।
वहीं गंभीर बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने कुएं के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आईपीएच विभाग को कुएं को साफ करवाकर दवाई डालने के लिए कहा है। शनिवार को बड़सर और बिझड़ी अस्पताल में लगभग एक दर्जन लोग दाखिल रहे। शेष तीन दर्जन लोग अब डायरिया की चपेट से बाहर हैं। दाखिल लोगों में सोनू देवी, शशि देवी, पालू, संतोष, पूजा, शिल्पा, सिया, शकुंतला, रमन कुमार, कृष्ण कांत, गोलू, किरण सुनीता देवी, मीना, शिवाली और सुरेश कुमार शामिल हैं।
दूषित पानी पीने से फैला डायरिया : बीएमओ
बीएमओ बड़सर एचआर कालिया का कहना है कि डुग्यार गांव के ग्रामीणों ने कुएं का गंदा पानी पी लिया था। जिससे गांव में डायरिया फैल गया। ग्रामीणों को दवाई दे दी गई है। गांव के एक दर्जन लोग अस्पताल में दाखिल है। कुएं के पानी के सैंपल ले लिए हैं और उन्हें टेस्ट के भेज दिया गया है। आईपीएच विभाग को कुएं की साफ सफाई करवाने और दवा डालने के लिए आदेश दे दिए हैं।