फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन में ई-विधान सभा योजना की दी जानकारी

नादौन में ई-विधान सभा योजना की दी जानकारी

Tue, 03 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नादौन में ई-विधान सभा योजना की दी जानकारी
- फोटो : demo pic
नादौन (हमीरपुर)। ई-विधान सभा योजना के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों के चलते मंगलवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नादौन क्षेत्र के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा एसडीएम नादौन डीआर धीमान, बीडीओ तिवेंद्र कुमार चिनौरिया, बीएमओ डा. अशोक कौशल सहित अन्य विभागीय प्रमुख और कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

ई-विधानसभा योजना की टीम के सदस्यों मधुर शर्मा, संजय शर्मा और ओम प्रकाश ने उपस्थित लोगों को विधानसभा के कार्यों को पेपरलेस करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों, ई विधानसभा क्षेत्र प्रबंधन और विभिन्न जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की जानकारी प्रदान की। टीम ने बताया कि इस सुविधा से विधायक अपने अपने क्षेत्रों में और बेहतर ढंग से कार्य कर सकते हैं। जिससे न केवल विभिन्न प्रकार के खर्चों की बचत की जा सकेगी बल्कि यह पर्यावरण मित्र तकनीक पर भी काम करेगा। इससे पूर्व एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने आए हुए विभागीय अधिकारियों तथा विधायक सुखविंदर सुक्खू का इस कार्यक्रम में पहुंच कर प्रशिक्षण ग्रहण करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इससे विधानसभा से संबंधित कार्यों में और सरलता आएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी, एसडीओ राजेश धीमान, राज कुमार धीमान, अशोक कुमार, हरबंस जसवाल, सुभाष चंद, एमएल बन्याल, आशुतोष शर्मा, विकास दत्ता सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed