{"_id":"5b1419704f1c1b9c6e8b60c5","slug":"91528043888-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच कार्यक्रम में 60 समस्याओं का मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच कार्यक्रम में 60 समस्याओं का मौके पर समाधान
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा(हमीरपुर)। आम लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला का पहला जनमंच कार्यक्रम रविवार को नादौन विकास खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पठशाला बाल धनेटा में आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जनमंच कार्यक्रम में जिला की विभिन्न पंचायतों से आए 584 लोगों की समस्याएं सामने आईं। जिन में से 60 समस्याओं का मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समाधान किया। शेष बची 524 समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के दस दिन के भीतर निपटाने के आदेश दिए गए हैं। विभिन्न प्रकार के पेंशन से संबंधित फार्म, प्रमाणपत्र, भू-राजस्व से जुड़े और अन्य प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाए गए।
इस मौके पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं को शीघ्र घर द्वार निपटाने के लिए पूरे प्रदेश में जनमंच कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान व प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों की प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित बनाया गया है। जिला प्रशासन विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रत्येक माह के पहले रविवार को जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में जनमंच कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें जन समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्य किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कंवर ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को ई-समाधान के अंतर्गत अपलोड किया जाएगा और दस दिन के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम आम जनमानस के लिए वरदान है। नादौन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर हल करने की पहल की है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा, भाजपा सचिव विजयपाल सोहारू, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी, उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा, एसपी रमन कुमार मीणा, एसडीएम नादौन दिले रामसहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।