{"_id":"5ab921e24f1c1b92778b782c","slug":"91522082274-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगस में इंकलाब संस्था ने शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगस में इंकलाब संस्था ने शहीदों को किया याद
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। इंकलाब संस्था रंगस ने शहीदी दिवस पर एक शाम शहीदों के नाम समारोह का आयोजन कंडरोला के शिव मंदिर में किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी भगवान दास ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देकर किया। संस्था द्वारा इस मौके पर नादौन के शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने संस्था को 11000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष पुनीत उप्पल ने कहा कि हमे शहीदों की कुर्बानी भूलनी नहीं चाहिए। संस्था के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले आठ वर्षों से जनसेवा, जनचेतना के कार्य के साथ साथ जनता के मुद्दों और मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है। इस मौके पर रंगस पंचायत की प्रधान उर्मिला, कंडरोला की प्रधान मीना, पुतड़ियाल की प्रधान उर्मिला, नौजवान सभा के अध्यक्ष अनिल मनकोटिया, जोगिंद्र के अलावा अन्य पंचायत प्रतिनिधि और संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।