फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   निजी स्कूलों को करना होगा 25 फीसदी गरीब बच्चों का दाखिला

निजी स्कूलों को करना होगा 25 फीसदी गरीब बच्चों का दाखिला

Mon, 12 Feb 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों को करना होगा 25 फीसदी गरीब बच्चों का दाखिला
सचित्र... निजी स्कूलों को करना होगा 25 फीसदी गरीब बच्चों का दाखिला सरकार देगी स्कूल प्रबंधक को बच्चों का खर्च - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भोटा (हमीरपुर)।
आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा में हमीरपुर, बिझड़ी, भोरंज के स्कूल प्रबंधकों की बैठक प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर आरसी कटोच की अध्यक्षता में हुई। प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि जिला हमीरपुर के सभी निजी स्कूलों को 25 प्रतिशत गरीब बच्चों का दाखिला करना होगा।


उन्होंने कहा कि प्रथम और छठी कक्षा में नए प्रवेश में अपने स्कूल के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आईआरडीपी के बच्चों का दाखिला करें। आरसी कटोच ने कहा कि इन बच्चों से स्कूल प्रबंधन कोई फीस नहीं लेगा। दाखिल किए बच्चों का स्कूल खर्च सरकार स्कूल प्रबंधक को देगी। कटोच ने कहा कि सत्र 2018-19 के लिए नई मान्यता और रिन्यूवल लेने के लिए 28 फरवरी तक आवेदन करना अनिवार्य है। इस फैसले के बाद अब गरीब बच्चे भी निजी स्कूलों में पढ़ पाएंगे। सरकार इन बच्चों का पढ़ाई का खर्च उठाएगी। इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबयाल, जिला पब्लिक स्कूल संघ के प्रधान देवराज वर्मा, महासचिव राजेश ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed