{"_id":"5a006a0d4f1c1b0d698b9c16","slug":"91509976589-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी काम का नहीं सोहारी में बना कृषि भंडारण गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी काम का नहीं सोहारी में बना कृषि भंडारण गोदाम
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत पड़ने वाले सोहारी गांव में बनाए गए कृषि भंडारण गोदाम का उपयोग न होने के कारण भवन शोपीस बन गया है। कृषि भंडारण भवन का निर्माण वर्ष 2002 में तत्कालीन भाजपा सरकार के समय हुआ था। 15 वर्षों के बाद भी कृषि विभाग के इस भंडारण भवन का प्रयोग नहीं किया गया है और न ही इस भवन के रखरखाव के लिए कोई उचित कदम उठाए गए हैं। भवन का प्रयोग व रखरखाव न होने की वजह से भवन की हालत खस्ता हो गई है। ऐसा ही चलता रहा तो भवन जल्दी ही धराशायी हो सकता है। 15 वर्षों में किसी भी राजनीतिक दल और नेता द्वारा इस भवन को शुरू करने की जहमत नहीं उठाई गई है। वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसका उद्घाटन किया था। उसके बाद किसी भी नेता ने इस भवन की सुध नहीं ली। वहीं कृषि विभाग ने भी इस भवन को प्रयोग में लाने के लिए कोई कोशिश नहीं की। हालांकि कई बार क्षेत्र के किसानों ने इस भवन का प्रयोग करने की मांग उठाई है, लेकिन उनकी मांग को सुना नहीं गया। हाल ही में जब बिझड़ी को अग्निशमन केंद्र मिला तो इलाके के लोग इस हक में थे कि अग्निशमन केंद्र इसी भवन में खोला जाए, लेकिन तब भी सत्तासीन सरकार के प्रतिनिधि इसको अमलीजामा नही पहना सके। लोगों ने भवन का प्रयोग न होने से बेहतर इसमें अग्निशमन केंद्र का खुलना बेहतर समझा। इस भवन के खुलने से इलाके की एक दर्जन पंचायतों के किसानों को भंडारण की सुविधा मिलनी है। लोगों ने प्रदेश सरकार से इस भवन का प्रयोग करने की मांग उठाई है।
कृषि विभाग है भवन : लखनपाल
सीपीएस एवं कांग्रेस प्रत्याशी आईडी लखनपाल का कहना है कि यह भवन कृषि विभाग का है। विभाग को इसका प्रयोग करना चाहिए था। जहां तक इस भवन में फायर बिग्रेड दफ्तर खोलने की बात है तो एक विभाग से दूसरे विभाग को भवन ट्रांसफर करने में कागजी कार्रवाई करनी पड़ती है।
संबंधित विभाग को भवन के प्रयोग के लिए लिखा : बलदेव
पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा का कहना है कि जब भाजपा सत्ता में थी तो हमने संबंधित विभाग को भवन के प्रयोग के बारे में लिखा था। अब जबकि हमारी सरकार नहीं थी तो इस बारे में सत्तासीन सरकार के प्रतिनिधि ही कुछ कह सकते हैं।