{"_id":"68c9c6672ffff0c7e907d137","slug":"88-drinking-water-schemes-stalled-due-to-siltation-water-crisis-deepens-in-hundreds-of-villages-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-166977-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गाद भरने से 88 पेयजल योजनाएं ठप, सैकड़ों गांवों में पानी पर संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गाद भरने से 88 पेयजल योजनाएं ठप, सैकड़ों गांवों में पानी पर संकट गहराया
Wed, 17 Sep 2025 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी/जाहू/हमीरपुर। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार रात और मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश से कई जगहों पर पर तबाही हुई है। वहीं, जल शक्ति विभाग की 88 पेयजल योजनाएं गाद भरने से ठप हो गई हैं, जिससे सैकड़ों गांवों में पानी का संकट पैदा हो गया है।
वहीं, बुधवार को भी 50 हजार से अधिक परिवारों के घरों में पानी आने पर संकट पैदा हो गया है। जल शक्ति विभाग का दावा है कि विभाग प्रयास कर रहा है कि सभी उपभोक्ताओं को पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। जल शक्ति विभाग की ओर से 191 पेयजल स्कीमों के माध्यम से जिले के साढ़े चार लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है, लेकिन 88 स्कीम प्रभावित होने से पानी का संकट गहरा गया है।
मंडल हमीरपुर की नौ, सुजानपुर की चार, नादौन की 19, बड़सर की 31, भोरंज की 25 स्कीमें ठप हैं। जल शक्ति विभाग के एसई नीरज ने बताया कि जल्द ही पेयजल योजनाओं को बहाल कर लिया जाएगा। जिले में लोक निर्माण विभाग के 14 सड़क मार्ग बंद थे, जिन्हें दोपहर तक तक बहाल कर लिया गया है। सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण करीब पांच से छह घंटे बाधित रहे। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं, नादौन में दो, टौणी देवी में छह, भोरंज में छह, बड़सर में दो मार्ग बंद थे। इन्हें दोपहर बाद बहाल कर लिया गया। पिछले 24 घंटों में जिले में सार्वजनिक और निजी संपत्ति का लगभग 32.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही इस मानसून सीजन में जिलेभर में हुए नुकसान का आंकड़ा 371.15 करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है।
लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधीन जाहू से सरकाघाट वाया भरेड़ी मुख्य सड़क दूसरी बार नाल्टू के पास टूट गई है। इससे सड़क वाहनों के लिए बंद हो गई है। मंगलवार रात की हुई मूसलाधार बारिश से नाले में आई बाढ़ से सड़क बीचों बीच टूट गई है और वाहनों की आवजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे अगले करीब पांच दिनों तक सड़क वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी।
वहीं, बारिश से हुए भूस्खलन के कारण अमरोह, धिरड़ पपलाह गांव को जोड़ने वाले संर्पक सड़कें भी बंद रहीं, लेकिन जेसीबी से सड़कों को खोल दिया है। लोक निर्माण विभाग अनुभाग जाहू के कनिष्ठ अभियंता मनोज शर्मा ने कहा कि अब नाल्टू में वैकल्पिक सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा। नाले में दोनों ओर सपारों को निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए खुदाई शुरू कर दी है। इस पर करीब 15 लाख रूपये खर्च होंगे। पांच दिनों के बाद सड़क को वाहनों के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।