{"_id":"68cbf68cc8244afb190ed796","slug":"85-villages-in-bhoranj-are-facing-a-lot-of-trouble-due-to-lack-of-water-for-the-last-four-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-167158-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के 85 गांवों में चार दिनों से पानी न आने से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के 85 गांवों में चार दिनों से पानी न आने से मचा हाहाकार
Fri, 19 Sep 2025 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 19 Sep 2025 05:39 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले मेवा-बमसन प्रोजेक्ट की मेन लाइन भूस्खलन से जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। योजना में गाद भरने से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे करीब 85 गांवों में चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। सप्लाई न होने से पीने के पानी के लिए हाहाकार मच गया है। लोग टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हो गए हैं।
इसके साथ उहल से मतलाना और अवाहदेवी तक मेवा-बमसन प्रोजेक्ट की मेन राइजिंग पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे पानी व्यर्थ बह रहा है। सबसे अधिक पानी की समस्या भोरंज ब्लॉक की अमरोह, कक्कड़, भुक्कड़, पपलाह, गरसाहड़, धिरड़, पलपल, भोरंज, जिजवीं, डाडू, लुद्दर महादेव आदि पंचायतों में आ रही है। चार दिनों से नलों में पानी न आने के कारण ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बार-बार पानी न आने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं ने कहा कि बरसात के मौसम में कुओं का पानी पीने योग्य नहीं रहा है। अब पानी कहां से लाएं।
मेन लाइन के टूटने की वजह से यह समस्या आई है। विभाग भूस्खलन स्थलों से मिट्टी को हटाने व खुदाई करके पाइप को जोड़ने का कार्य कर रहा है। जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल की जाएगी। बरसात की वजह से स्रोतों का पानी खराब हो रहा है इसलिए बीमारी से बचने के लिए पानी को 15 से 20 मिनट उबाल कर पीएं।
विज्ञापन
-आशीष देव, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग भोरंज