{"_id":"5c87f244bdec2214450211da","slug":"81552413252-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी-मंगनोटी वाया डुढार सड़क की उखड़ी टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी-मंगनोटी वाया डुढार सड़क की उखड़ी टारिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी-मंगनोटी वाया डुढार सड़क की उखड़ी टारिंग, लोग परेशान
सड़क पर वाहन चालकों को हादसों का बना रहता है खतरा
लोगों ने विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की बिझड़ी-मंगनोटी वाया डुढार सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है। जगह-जगह से सड़क धंस गई है। टारिंग उखड़ चुकी है। मंजर ऐसा है कि पक्की सड़क कच्ची नजर आती है। सड़क इस तरह से उखड़ी है कि जैसे किसी ने इसे खुद उखाड़ा है। बिझड़ी से लेकर डुढार तक जगह-जगह सड़क पर उखड़ी टारिंग इस तरह पड़ी है कि वाहन चालकों को तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जब कभी भी इस सड़क से भारी वाहन गुजरते हैं तो हादसों का अंदेशा बना रहता है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से धंसी और उखड़ी हुई सड़क पर मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। जब कभी बारिश होती है तो यह मिट्टी इस तरह से दलदल का रूप धारण कर लेती है कि वाहन चालकों और राहगीरों के लिए और मुश्किलें हो जाती हैं। लोगों में राकेश कुमार, दीप राम, देवराज, जगदीश चंद सहित अन्य का कहना है कि बिझड़ी से डुढार सड़क की नए सिरे से टारिंग की जाए। इस संदर्भ में सहायक अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि चुनावों के बाद सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।