फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Thu, 15 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ती झनियारा पंचायत के छलबूला गांव की एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार शाम को महिला बबली देवी (33) पत्नी विक्रम सिंह बस में सफर करके घर पहुंची लेकिन, उसकी बीच सफर में ही तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला पित्त की पत्थरी से पीड़ित थी और आर्मी के कमांद अस्पताल चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। महिला अपने पीछे अपना 14 साल का बेटा और पति छोड़ गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि महिला पित्त की पत्थरी से पीड़ित थी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed