फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दिवाली की रात पांच जगहों पर अग्रिकांड, पटाखों से चार झुलसे

दिवाली की रात पांच जगहों पर अग्रिकांड, पटाखों से चार झुलसे

Thu, 08 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में दीपावली की रात पांच जगह अग्निकांड हुए हैं और चार लोग पटाखों से झुलसे हैं। इन चारों में से एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हो गई है। चारों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं, जिले की धनवीं पंचायत के गुथवीं गांव में पशुशाला, टिप्पर गांव में मनियारी-किराना की दुकान, हमीरपुर के वार्ड-6 में मकान, राहजोल में घास और देवपाल चौक हमीरपुर में दुकान के बाहर साइन बोर्ड जल गए। इन अग्निकांडों पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक दौड़ती रहीं। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं, बड़सर क्षेत्र की एक पांच वर्षीय बच्ची पटाखे से झुलस गई। बच्ची का मुंह और छाती जल गए। जिसे परिजन बड़सर अस्पताल ले गए। बड़सर में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा जिला मुख्यालय के एक युवक और 30 वर्षीय महिला के हाथ में अनार पटाखा फट गया। इस कारण वह घायल हो गए। रात को ही परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर वह उपचाराधीन है। एक 17 साल के युवक के एकदम सामने ही पटाखा फट गया। इस कारण उसे देखने और सुनने में दिक्कतें आ गई हैं। युवक भी मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचाराधीन है। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि पांच जगहों से अग्निकांड की सूचना मिली है। जिसके आधार पर समय-समय पर दमकल वाहन घटना स्थल पर भेजे गए। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया है। उधर, डा. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल वर्मा का कहना है कि बुधवार रात को तीन केस पटाखों से झुलसने के आए हैं। जबकि एक केस बड़सर अस्पताल से वीरवार सुबह रेफर होकर आया। उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed