{"_id":"5bafb9d2867a557ff0707a8d","slug":"81538243026-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में सर्जीकल स्ट्राईक पराक्रम पर्व के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में सर्जीकल स्ट्राईक पराक्रम पर्व के रूप में मनाया
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु के सभागार में सर्जिकल स्ट्राइक को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। जबकि, हमीरपुर कॉलेज के प्रथम छात्र रहे कर्नल एडी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि रत्न गौतम ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम और साहस को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। जब हम रात को अपने घरों में आराम से सोते हैं तो सेना के वीर जांबाज सैनिक अपने प्राणों को जोखिम में डालकर देश की सरहदों की रक्षा और सुरक्षा में मुस्तैद और तत्पर रहते हैं।
28 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के आतंकवादी निशानों यानी लांचिंग पैड को गोपनीय रणनीति के आधार पर नेस्तनाबूद कर वहां पर मौजूद आतंकवादियों को मार गिराया था। इससे भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक से विश्व को अपनी सैन्य शक्ति तथा क्षमता का परिचय दिया था। आज भारत सर्जिकल स्ट्राइक के मामले में विश्व का तीसरा देश बन गया है, जो उसकी सैन्य शक्ति व क्षमता को परिलक्षित करता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य एचएस जंवाल, एसी टू डीसी अनुपम ठाकुर, आरटीओ वीरेेंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रो. पीसी पटियाल, प्रो. जेपी अग्निहोत्री, प्रो. एके आचार्य, डॉ. कुसुम शर्मा, प्रो. संजीव ठाकुर, प्रो. संगीता, पीटीए प्रधान राज कुमार शर्मा, उप प्रधान मनोज कुमार, सलाहकार होशियार सिंह के अतिरिक्त पीटीए कार्यकारिणी सदस्य तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।