{"_id":"5b4ccf9f4f1c1b4c748b534b","slug":"81531760543-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारियों को किया जाए बकाया का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारियों को किया जाए बकाया का भुगतान
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एचआरटीसी सर्वकर्मचारी यूनियन की बैठक सोमवार को हमीरपुर में हुई। बैठक में निगम प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को पूरा न करने पर रोष व्यक्त किया गया। संघ के महासचिव सुरेंद्र पटियाल ने कहा कि कर्मचारियों के ओवरटाइम, 21 फीसदी एरियर, तीन फीसदी डीए, लीव इंक्रीमेंट के करोड़ों रुपयों का भुगतान नहीं हुआ है। सरकार बनने के छह माह बाद भी कोई वित्तीय बकाया नहीं दिया गया। इसके अलावा चालकों को पूर्व की तरह 9880 रुपये वेतन बहाल करना, आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की गई।
चालकों की भारी कमी के कारण अतिरिक्त बोझ झेल रहे हैं। चालकों की तुरंत भर्ती करने और पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। बैठक में यूनियन के प्रधान राजू राम शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव रवि कुमार, उपप्रधान सुभाष चंद शर्मा, केवल शर्मा, हरवंश, ओंकार, मनोज, पुरुषोत्तम, रियाज मोहम्मद, शौकत अली, सुरेंद्र कुमार, विनोद, हेमराज, सुनील, उत्तम चंद, विक्रम, चैन सिंह, सुदेश कुमार, रजिंद्र कुमार, जसवीर पटियाल, अश्वनी कुमार, वीरेंद्र कुमार, कर्मचंद, पवन कुमार मौजूद रहे।