{"_id":"5b4b82184f1c1b35748b4e77","slug":"81531675160-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद की कॉलोनी में बिछाई टाइलें, साथ वाली सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद की कॉलोनी में बिछाई टाइलें, साथ वाली सड़क खस्ताहाल
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता कार्यालय से सटी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। जिला सत्र न्यायालय परिसर हमीरपुर से अणु कलां की ओर जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क का वर्तमान में इतना बुरा हाल है कि आए दिन इस सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। जबकि, लोनिवि की आवासीय कॉलोनी में वर्तमान में लॉकिंग टाइलें बिछ रही हैं। लॉकिंग टाइलें बिछाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन, जिस सड़क पर रोजाना सैकड़ों लोग गुजर रहे हैं, उसकी मरम्मत करना विभाग ने उचित नहीं समझा।
इस खस्ताहाल मार्ग से हमीरपुर कोर्ट के जज, डीएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पूलड कॉलोनी, अणु कलां पंचायत के ग्रामीण आते-जाते हैं। जिस गांव को यह सड़क जाती है उसे सांसद अनुराग ठाकुर ने आदर्श गांव योजना के तहत गोद लिया हुआ है। लोनिवि कार्यालय में बैठे एक्सईएन, एसडीओ, जेई, एक्सईएन एनएच समेत समस्त कर्मचारियों की कार्यालय परिसर के साथ इस खस्ताहाल सड़क पर सभी की नजर पड़ती है। लेकिन, मरम्मत की तरफ किसी का ध्यान नहीं। स्थानीय लोगों में मीनाक्षी, मीना, सुनीता ठाकुर, विजय सिंह, पुरुषोत्तम चंद, सुनील कुमार ने कहा कि इस सड़क पर सालों से मरम्मत कार्य नहीं हुआ। सड़क पर टारिंग की जगह सोलिंग निकल चुकी है। जिसके चलते सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो चुका है। उन्होंने विभाग से इस सड़क पर टारिंग करने की मांग की है। उधर, लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि सड़क को शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा।