{"_id":"5b3f9fbc4f1c1b92468b4ee7","slug":"81530896316-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कम संख्या वाले 25 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कम संख्या वाले 25 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के दस से कम बच्चों की संख्या वाले 25 प्राइमरी सरकारी स्कूलों पर जल्द ही ताला लटकेगा। इनमें से पांच स्कूल ऐसे हैं जिनमें बच्चों की संख्या पांच से कम हैं। जबकि बीस स्कूल ऐसे हैं जहां पर बच्चों की संख्या दस से कम हैं। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय हमीरपुर ने इन स्कूलों की रिपोर्ट विभाग के निदेशालय को भेज दी है। अब इन स्कूलों को संबंधित स्कूल के डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में मौजूद अन्य स्कूलों के साथ मर्ज किया जाएगा। वहीं इन स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों की तैनाती अध्यापकों की कम संख्या वाले स्कूलों में की जाएगी।
मर्ज होने वाले स्कूल भवनों को शिक्षा विभाग संबंधित पंचायतों को सौंपेगा। पंचायतें इन भवनों का प्रयोग सामुदायिक हित में कर सकती हैं ताकि, भवनों का देखरेख और प्रयोग होता रहे। जिले के पांच से कम संख्या वाले स्कूलों में प्राइमरी स्कूल समलोग, तोहू, चलसाई, डलवाणा और दाड़ला शामिल हैं। वहीं दस से कम संख्या वाले स्कूलों में प्राइमरी स्कूल धिरवीं, तलाई, टिक्करी, ककरोल, मंगनोटी, लोहारला, मोरसू, भोऊ, साधबड़, पखरोल, नरियाणा ताल, कश्मीर, नूग्रां, बेहा, जसकोर, पन्याला, सिकांदर, लाहड़, भरनोट और प्राइमरी स्कूल भटलांबर शामिल हैं। इन सभी स्कूलों को डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में साथ लगते स्कूलों के साथ मर्ज किया जाएगा। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देश राज भरवाल का कहना है कि जिले के 25 स्कूलों में बच्चों की संख्या दस से कम है। विभाग को इन स्कूलों और इनके डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में मौजूद अन्य स्कूलों की सूची भेज दी गई है। इन स्कूलों को मर्ज करने की प्रक्रिया चली हुई है।
इन स्कूलों में होंगे मर्ज
प्राथमिक पाठशाल समलोग-प्राथमिक पाठशाला भोरंज में, जीपीएस तोहू- जीपीएस जाड़ बखौटा या लदरौर में, जीपीएस चलसाई- जीपीएस कोटला में, जीपीएस डलवाणा- जीपीएस मुठान में, जीपीएस दाड़ला- जीपीएस सुजानपुर में, जीपीएस धिरवीं-जीपीएस भकेड़ा में, जीपीएस तलाई-जीपीएस जाहू में, जीपीएस टिक्करी-जीपीएस लुद्दर में, जीपीएस ककरोल-भरेड़ी में, जीपीएस मंगनोटी-सोहारी में, जीपीएस लोहारला-मटकर में, जीपीएस मोरसू-भोटा में, जीपीएस भोऊ- बडियार में, जीपीएस साधवड़-चिल्लियां में, जीपीएस पखरोल- सेरा में, जीपीएस नरायणा ताल- लोअर हड़ेटा में, जीपीएस कश्मीर-जीपीएस दाड़ में, जीपीएस नूग्रां-दाड़ में, जीपीएस बेहा-बढेड़ा में, जीपीएस जसकोर-सासन में, जीपीएस पन्याला-पथियालू में, जीपीएस सिकांदर-भरनोट में, जीपीएस लाहड़-डुग्घा में, जीपीएस भरनोट में जीपीएस सिकांदर को मिलाया जाएगा और जीपीएस भटलांबर को भटलांबर बजरोल में मर्ज किया जाएगा।