{"_id":"5b33cb954f1c1b214d8b8c6d","slug":"81530121109-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेत राम ने कहा कि प्रदेश भर के स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को प्रदेश सरकार शीघ्र शिक्षा विभाग में मर्ज करें और स्थायी नीति बनाई जाए। इसको लेकर संघ के पदाधिकारी वीरवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को शिमला मिलेंगे। संघ के अध्यक्ष हेतराम, प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, प्रेस सचिव राजेश कुमार ने कहा है कि शिक्षा विभाग के बड़े कार्यालयों में बैठी अफसरशाही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को गुमराह करने में जुटी है।
उन्होंने शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को चेताया है कि वह अपनी मनमर्जी के घोड़े दौड़ाना बंद करें और सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षकों के हित में ठोस नीति बनाने की बेहतर सलाह दें। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों के साथ 18 वर्षों से मजाक हो रहा है। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में 1383 कंप्यूटर शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर अपने विषय में शत-प्रतिशत परिणाम दे रहे हैं तो उन्हें नाइलेट कंपनी के सहारे एक्सटेंशन बार-बार क्यों देने की सोची जा रही है। हेत राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के मिलने के बाद प्रदेश भर के सभी जिलों पर संघ की बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि संघ अब बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में जुट गया है।