फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीपीएल में गलत चयन पर वार्ड पंच ने दिया इस्तीफा

बीपीएल में गलत चयन पर वार्ड पंच ने दिया इस्तीफा

Thu, 31 May 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। तहसील सुजानपुर के तहत आती ग्राम पंचायत जंदडू के वार्ड पंच कमलदेव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पंचायत में अपात्र लोगों को बीपीएल में शामिल करने का विरोध करते हुए यह कदम उठाया। कमलदेव सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीपीएल मुक्त पंचायतों का अभियान चला हुआ है। ग्राम पंचायत जंदडू में भी कई साधन संपन्न लोग बीपीएल में शामिल हैं, जिन्हें सूची से बाहर निकालना जरूरी है। लेकिन पंचायत इस बारे उचित कार्रवाई अमल में नहीं ला रही।
विज्ञापन

उन्होंने 24 अप्रैल को पंचायत सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है लेकिन अभी तक इस बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं मिली है। कमलदेव ने अब उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा से मुलाकात कर इस बारे में उचित कार्रवाई की मांग की है। कमलदेव सिंह ने बताया कि क्या उन्हें अब वार्ड पंच के पद पर बने रहना चाहिए या नहीं। पंचायत सचिव व खंड विकास अधिकारी ने उन्हें इस्तीफे के बारे में आगामी कोई पत्राचार नहीं किया है। जिसके चलते पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है।
विज्ञापन


सहकारी सभा के चुनाव की भी नहीं दी जानकारी
कमलदेव सिंह, कैप्टन प्रीतम चंद, भूमि देव, मान सिंह और अजय कुमार ने कहा कि दि जंदडू कृषि सेवा समिति के चुनाव से पहले 29 मई तक नामांकन की तारीख निर्धारित की गई थी। लेकिन इस बारे में गांव के लोगों को कोई सूचना नहीं दी गई। जिसके चलते इच्छुक सदस्य नामांकन करने से वंचित रह गए। सूचना में सिर्फ यह बताया गया था कि सभा की प्रबंधक कमेटी के चुनाव निकट भविष्य में होने जा रहे हैं। जिसके लिए चुनाव कार्यक्रम सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं हमीरपुर द्वारा अनुमोदित होकर चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर से नामांकन के तारीख को दोबारा जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed