{"_id":"5b0c3e924f1c1b906e8b50f7","slug":"81527529106-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में पानी के लिए लोगों में मची त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में पानी के लिए लोगों में मची त्राहि-त्राहि
Updated Mon, 28 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
जिले में पानी के लिए हाहाकार मची है। कई गांवों में 10 दिनों बाद पानी आ रहा है। जबकि कई गांवों में सप्ताह में एक बार पेयजल की सप्लाई हो रही है। जिला में अभी तक कहीं भी टैंकरों से सप्लाई नहीं हुई है। विभाग का दावा है कि स्कूलों और अस्पतालों में पानी पर्याप्त उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं सार्वजनिक शौचालयों में पानी की सप्लाई पर्याप्त भेजी जा रही है। जिला में अभी तक स्थिति नियंत्रण में है।
कुछ दिनों से जिस तरह गर्मी ने अपना रूप दिखाया है, इससे जिला में और पानी की समस्या पैदा हो गई है। जिला की कई पेयजल योजनाएं सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। पेयजल योजनाओं के सूखने से गांवों में पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही है। हालांकि विभाग अस्पताल और स्कूलों में पेयजल सप्लाई पर्याप्त उपलब्ध करवा रहा है। अस्पताल में रोगियों और स्कूल में बच्चों को पानी की किल्लत न हो इस पर विभाग इसका पूरा ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में आईपीएच विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता नीरज भोगल ने कहा कि अभी तक जिला में टैंकरों से पेजयल की सप्लाई करने की नौबत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि स्थिति अब तक नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों और अस्पतालों में पेयजल पर्याप्त सप्लाई भेजी जा रही है। नीरज का कहना है कि जहां से पेयजल की समस्या आ रही है उसे समस्या का तुरंत समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन