फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार नवाया शीश

35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार नवाया शीश

Sun, 20 May 2018 11:02 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार नवाया शीश
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में भीषण गर्मी के बावजूद के डीजीपी केके शर्मा ने भी बाबा के चरणों में शीश नवाया। डीजीपी चौपर द्वारा शाहतलाई पहुंचे। उसके पश्चात वह गाड़ी के माध्यम से बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे और शीश नवाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। रविवार को करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। हालांकि अन्य दिनों में श्रद्धालुओं की खास भीड़ नहीं उमड़ पाई है, लेकिन हर शनिवार और रविवार को भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु शनिवार और रविवार के दिन सड़क से ही लंबी-लंबी कतारों में बाबा के दरबार पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जा रहा है। केवल मंदिर को आधा घंटा सफाई के दौरान ही बंद किया जा रहा है। मंदिर में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा व देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए लगातार पंहुच रहे हैं। मंदिर अधिकारी प्रेम सिंह भाटिया ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार और रविवार के दिन बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed