फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर नादौन एनएच पर आधा घंटा जाम में फंसे वाहन

हमीरपुर नादौन एनएच पर आधा घंटा जाम में फंसे वाहन

Sun, 06 May 2018 06:59 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर नादौन एनएच पर आधा घंटा जाम में फंसे वाहन
हमीरपुर। हमीरपुर-नादौन एनएच पर रविवार दोपहर को करीब आधा घंटा जाम लग गया। हमीरपुर से नादौन आने-जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं नीट की परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा। एनएच पर जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जिला के शेष परीक्षा केंद्रों के बाहर भी वाहनों की अधिक तादात होने से अभ्यर्थियों, अभिभावकों और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविावार को हमीरपुर के आठ स्कूलों में नीट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए थे। इनमें से हमीरपुर-नादौन एनएच किनारे पड़ने वाले डीएवी स्कूल सलासी को भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। स्कूल के सड़क के साथ लगने के कारण अभ्यर्थियों के अभिभावकों ने अपने वाहन सड़क किनारे ही पार्क कर दिए। जब नीट की परीक्षा समाप्त हुई तो सैकड़ों अभ्यर्थी स्कूल से बाहर आए और अभिभावक वाहनों में अभ्यर्थियों को ले जाने लगे। स्कूल के बाहर दर्जनों वाहन खड़ी होने से नादौन और हमीरपुर आने जाने वाले वाहन भी इनके बीच फंस गए। सड़क पर वाहनों की तीन से चार कतारें लग गई। सड़क पर ही वाहनों की बेतरतीब कतारें लगने के कारण जाम लग गया। एसएचओ हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि सलासी में जाम की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर गई थी और जाम को बहाल किया गया। इसके साथ बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी करने वालों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed