{"_id":"5aa7ff674f1c1bb7758b52b6","slug":"81520959335-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी अस्पताल को मिले चार चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी अस्पताल को मिले चार चिकित्सक
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल टौणी देवी में चार चिकित्सकों की तैनाती हो गई है। अस्पताल में पिछले एक साल से चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हुए थे। जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब विभाग ने चिकित्सकों की तैनाती कर लोगों को राहत देने का काम किया है। इससे अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाएगी।
अस्पताल में चिकित्सक न होने से लोगों को मजबूरन महंगे दामों पर निजी चिकित्सकों से इलाज करवाना पड़ता था। सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री अर्चना चौहान, तिलक राज, मदन लाल और जगदीश सहित अन्य लोगों ने इस के लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सक न होने से मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया जाता था। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चार चिकित्सकों की तैनाती से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा। लोगों ने कहा कि अब छोटी बीमारी के रोगी को भी हमीरपुर रेफर होने से निजात मिलेगी। उन्होंने विभाग और सरकार से मांग की है कि अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और मेडिसन चिकित्सकों की तैनाती भी की जाए। जिससे अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इस संबंध में बीएमओ टौणीदेवी आरके अग्निहोत्री ने कहा कि अस्पताल में चार चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है।