{"_id":"5a8052a64f1c1ba32a8b6d5a","slug":"81518359206-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक संघों से विचार कर बनाई जाए तबादला नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक संघों से विचार कर बनाई जाए तबादला नीति
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अध्यापक संघों से विचार-विमर्श करने के बाद ही तबादला नीति बनाई जाए। प्रदेश सरकार जल्दबाजी में ऐसी स्थानांतरण नीति न लाए जिसे लागू करना टेड़ी खीर हो।
उन्होंने कहा कि तबादला नीति का अंजाम भी वर्तमान व पूर्व तबादला नीतियों की तरह ही होगा। संघ की कोर कमेटी के अध्यक्ष केवल ठाकुर व प्रदेश महासचिव यशवीर जंवाल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से अध्यापकों के स्थानांतरण संबंधी खबरें मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी खबरों से अध्यापक का मनोबल गिरता है। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अध्यापकों के तबादले की बात की जाए तो यह छोटे जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में संभव नहीं होगा। क्योंकि इन जिलों की अधिकतर सीमा 25 किलोमीटर से कम ही है। इस मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमन, संजीव शर्मा, मनोज, कमल किशोर, मोहन लाल, प्रदीप धीमान, विकास धीमान, विनोद शर्मा, अनिल धीमान, अरविंद जगोता, प्रीतम कौशल, रविदास, संदीप डढवाल, अजय नंदा, पवन वर्मा, पवन चौहान और राज कुमार मौजूद रहे।