{"_id":"5a6e040f4f1c1b93268b6e87","slug":"81517159439-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के सरकारी स्कूलों के 10,488 छात्र देंगे बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के सरकारी स्कूलों के 10,488 छात्र देंगे बोर्ड की परीक्षा
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाभर के सरकारी स्कूलों के 10,488 छात्र इस बार बोर्ड की परीक्षा देंगे। इस बोर्ड की परीक्षा में दसवीं के 4,924 जबकि बारहवीं के 5,564 छात्र बैठेंगे। 6 और 7 मार्च से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिलाभर के सभी स्कूूलों में परीक्षाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर चली हुई हैं। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी ली जा रही हैं।
इस बार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा पिछले साल की अपेक्षा थोड़ी देरी बाद शुरू हो रही है। पहले यह परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होती थी लेकिन इस बार यह परीक्षा 6 और 7 मार्च को शुरू हो रही हैं। बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर छात्र भी पढ़ाई में जुट गए हैं। स्कूलों में शिक्षकों द्वारा छात्रों के विषय संबंधित टेस्ट भी लिए जा रहे हैं ताकि परीक्षा में छात्रों को परेशानी पेश न आए। इस संबंध में उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि इस बार जिलाभर के दसवीं और बारहवीं के 10,488 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर स्कूलों में तैयारियां चली हुई हैं।