फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला भर के सभी परीक्षा केंद्रों में लगेंगे कैमरे

जिला भर के सभी परीक्षा केंद्रों में लगेंगे कैमरे

Wed, 24 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिला भर के सभी परीक्षा केंद्रों में लगेंगे कैमरे
हमीरपुर। जिला भर के सभी परीक्षा केंद्रों में इस बार कैमरे लगाए जाएंगे। पिछले वर्ष कुछ चयनित परीक्षा केंद्रों में कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों में नकल पर नजर रखने के लिए विभाग द्वारा तीसरी आंख का पहरा रखा गया है। मार्च माह में शुरू होने वाली दसवीं तथा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार कैमरों का कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन

जिला में 94 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और 67 उच्च, माध्यमिक स्कूल हैं। जिन-जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र स्थापित हैं, उन स्कूलों में विभाग द्वारा परीक्षाओं से पहले कैमरे स्थापित कर दिए जाएंगे। स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर चली हुई हैं। पिछले वर्ष जिन चयनित परीक्षा केंद्रों में कैमरे लगे थे विभाग द्वारा उन कैमरों को परीक्षाओं के बाद हटा दिया गया था। पिछले वर्ष उन परीक्षा केंद्रों में कैमरे स्थापित किए गए थे, जहां परीक्षा परिणाम 100 फीसदी तक रहता था। इस बार विभाग सभी परीक्षा केंद्रों में कैमरे लगाएगा। बोर्ड की परीक्षा में नकल न हो, इस के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि पिछले वर्ष चयनित परीक्षा केंद्रों में ही कैमरे लगाए थे। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों में कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों में कैमरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed