फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आधे रह गए सब्जियों के दाम, महंगाई हुई कम

आधे रह गए सब्जियों के दाम, महंगाई हुई कम

Tue, 02 Jan 2018 10:14 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
आधे रह गए सब्जियों के दाम, महंगाई हुई कम
हमीरपुर में सब्जी की दुकानों पर लगी रेट लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम घट गए हैं। नए साल के आगमन पर गृहिणियों को राहत मिली है। इससे पूर्व सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। लोगों को सब्जी खरीदना आफत बना हुआ था। जहां लोग एक किलो सब्जी खरीदते थे, वहीं वे आधा किलो ही सब्जी खरीद रहे थे। लेकिन, बीते दो सप्ताह से सब्जियों के दाम घटने से लोग सब्जियों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। दामों में गिरावट आने से लोगों की दुकानों में सब्जी खरीदने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले जहां प्याज 60 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा था, अब 50 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। वहीं, लहुसन पहले 80 अब 60, टमाटर पहले 30 अब 20 रुपये, मटर पहले 40 अब 30 रुपये, गाजर पहले 40 अब 20 रुपये, पत्ता गोभी पहले 40 अब 30 रुपये, फूल गोभी पहले 40 अब 30 रुपये, आलू पहले 15 अब 10 रुपये, अदरक पहले 60 अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हमीरपुर में सब्जियों के दाम घटने से दुकानदारों की भी बिक्री बढ़ गई है। एपीएमसी के सचिव अनिल धीमान का कहना है कि पहले सब्जियों की सप्लाई पहले कम आ रही थी, जिस कारण सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई थी। उनका कहना है कि अब सब्जियों की सप्लाई सुचारु रूप से होने से सब्जियों के दामों में गिरावट आई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed