{"_id":"5a046ab74f1c1bf4688ba338","slug":"81510238903-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की 83 बसें चुनाव ड्यूटी पर, दो दर्जन रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की 83 बसें चुनाव ड्यूटी पर, दो दर्जन रूट प्रभावित
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की 83 बसें चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए लगाई गईं जिससे वीरवार को जिलाभर के दो दर्जन लोकल रूट प्रभावित रहे। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार को दोपहर तीन बजे के बाद बसें कर्मचारियों को लाने के लिए निकल गईं। चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को संबंधित बूथों से वापस लाने के लिए निगम की बसों का प्रयोग किया गया। कर्मचारियों को बूथों से लाने के लिए हमीरपुर डिपो की 83 बसें लगी हुई थी। रूटों के प्रभावित होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। उधर, आरएम अनूप राणा का कहना है कि चुनावी ड्यूटी पर हमीरपुर डिपो की 83 बसें लगी थी। जिस कारण दोपहर बाद से शाम साढ़े छह बजे तक तक दो दर्जन लोकल रूट प्रभावित रहे।
विज्ञापन