फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   75 thousand liters capacity drinking water tank ready in Kotla

Hamirpur (Himachal) News: कोटला में 75 हजार लीटर क्षमता वाला पेयजल टैंक बनकर तैयार

Tue, 07 Feb 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
75 thousand liters capacity drinking water tank ready in Kotla
ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के कोटला गांव में निर्माणाधीन पेयजल टैंक ।
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के कोटला गांव में जल शक्ति विभाग बड़सर ने जल जीवन मिशन के तहत 20 लाख रुपये की लागत से पेयजल टैंक का निर्माण करवाया है। 75 हजार लीटर क्षमता वाले इस पेयजल टैंक से शीघ्र ही क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों को सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राकेश कुमार, विनोद सिंह, रामपाल राणा, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि पूर्व में सभी पंचायतों को चकमोह में स्थापित 25 हजार लीटर क्षमता वाले पेयजल टैंक से पेयजल आपूर्ति होती थी। लेकिन कम भंडारण क्षमता होने से सभी पंचायतों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता था। वर्तमान में नए पेयजल टैंक के बनने से सभी पंचायतों को सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति होगी। पूर्व में इस टैंक के नहीं होने से लोगों को सप्ताह में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति होती थी। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। लेकिन अब नए टैंक के बनने से सभी पंचायतों को सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति होगी। इस बारे में जल शक्ति विभाग बड़सर के कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार ने कहा कि कोटला में 75 हजार लीटर वाले क्षमता वाले पेयजल टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही टैंक के साथ लगती आधा दर्जन पंचायतों को टैंक से नियमित पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed