{"_id":"603546b28ebc3ee8f4298e28","slug":"73-48-crore-approved-from-adb-to-water-power-department-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3620388145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति विभाग हमीरपुर को एडीबी से 73.48 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति विभाग हमीरपुर को एडीबी से 73.48 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
हमीरपुर। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की ओर से जलशक्ति विभाग हमीरपुर डिविजन को 73.48 करोड़ रुपये बजट की स्वीकृति मिली है। स्वीकृत धनराशि से पुरानी पेयजल योजनाओं का जीर्णोद्धार होगा। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद अब जलशक्ति विभाग तीनों विधानसभा क्षेत्र की इन 11 पेयजल स्कीमों के स्तरोन्नयन के लिए नई मशीनरी और पंप हाउस समेत पुरानी पेयजल पाइपों को बदलने का कार्य करेगा।
एडीबी से जिन पेयजल योजनाओं के जीर्णोद्धार के लिए बजट स्वीकृत हुआ है, उसमें विधानसभा क्षेत्र नादौन की आठ, सुजानपुर की एक और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 2 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। विस क्षेत्र नादौन के तहत उठाऊ पेयजल स्कीम झगड़ियाल, बड़ा चौरू पेयजल स्कीम, नौहंगी भूंपल स्कीम और साईं मटवाड़ पेयजल स्कीम के लिए 38.44 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। जबकि उठाऊ पेयजल स्कीम जोल मनसाई, कश्मीर पेयजल स्कीम, अमलैहड़ भाबरियां और टंग पेयजल स्कीम के लिए 19.29 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। हमीरपुर विस क्षेत्र की नालटी और टिक्कर चलोखर पेयजल स्कीम के लिए 7.71 करोड़ रुपये, जबकि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की उठाऊ पेयजल स्कीम द्वितीय चरण के लिए 7.29 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। जलशक्ति विभाग अब इन पेयजल स्कीमों के स्तरोन्नयन के लिए टेंडर जारी कर विकास कार्य शुरू करेगा।
उधर, जलशक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता नीरज भोगल ने कहा कि जलशक्ति विभाग की 11 उठाऊ पेयजल स्कीमों के स्तरोन्नयन के लिए एडीबी से 73.48 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिली है।