फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दीवार फांदकर सुजानपुर बाल आश्रम से तीन बच्चे फरार

दीवार फांदकर सुजानपुर बाल आश्रम से तीन बच्चे फरार

Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय बाल आश्रम से शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तीन बच्चे आश्रम की दीवार फांदकर भाग गए। इस घटना से आश्रम में खलबली मच गई। इसके तुरंत बाद बाल आश्रम के अधीक्षक शिव देव सिंह ने सुजानपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। सुजानपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला हमीरपुर की सभी सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम ने बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की 3 घंटे की मेहनत के बाद तीनों बच्चे अलग-अलग स्थानों पर मिले। थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि बाल आश्रम अधीक्षक ने तीन बच्चों के भागने की शिकायत थाना सुजानपुर करवाई। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। करीब 8:30 बजे एक बच्चा ब्यास पुल के पास पाया गया। जिसे पकड़ कर थाना लाया गया। उसके बाद दो लड़के जो सगे भाई हैं और बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, एक महीना पहले ही बाल आश्रम सुजानपुर में भर्ती हुए थे, उन्हें ढूंढने के लिए कसरत शुरू की गई। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें भी सुजानपुर के साथ लगते चबूतरा बाजार में पकड़ लिया गया। तीनों बच्चों को थाना सुजानपुर में लाकर कार्रवाई पूरी करके बाल आश्रम के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल आश्रम अधीक्षक एवं विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ इस विषय पर एक विशेष बैठक आयोजित करेंगे ताकि, भविष्य में इस तरह से बच्चे न भागें और सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हों।
विज्ञापन


तीन माह पहले भी भागे थे बच्चे
बाल आश्रम से बच्चों के भागने का सिलसिला थम नहीं रहा है। करीब तीन माह पूर्व भी आश्रम से बच्चे भाग गए थे। बाल आश्रम प्रशासन एवं विभाग की तमाम कोशिशें बच्चों को भागने से रोक नहीं पा रही हैं। शुक्रवार सुबह बाल आश्रम सुजानपुर के तीन बच्चे दीवार फांदकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed