फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आचार संहिता; तकनीकी विवि और नादौन अस्पताल का उद्घाटन रुका

आचार संहिता; तकनीकी विवि और नादौन अस्पताल का उद्घाटन रुका

Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चुनावी आचार संहिता रविवार शाम पांच बजे से लागू होने के कारण जिला के कई विकास कार्य रुक गए हैं। आचार संहिता के कारण लोगों को इन कार्यों का लाभ अब चुनावों के बाद ही मिल पाएगा। ऐसे मेें लोगों को करीब ढाई माह तक का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में कई कार्य ऐसे हैं जिनका काम लगभग पूरा हो चुका है और इन दो माह की अवधि में उनका उद्घाटन होना संभावित था। इन कार्यों में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, नादौन अस्पताल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, लोक निर्माण भोरंज के नए सब डिविजन कार्यालय का उद्घाटन, भोरंज अस्पताल का निर्माण कार्य, सुजानपुर के जंगलबैरी में गो सेंचुरी का निर्माण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 19 मई को चुनाव हैं। अब आचार संहिता समाप्त होने और केंद्र में नई सरकार बनने के बाद ही विभिन्न विकास कार्य शुरू हो पाएंगे। जिले में नादौन अस्पताल का उद्घाटन होने की लोगों को उम्मीद थी, लेकिन उन्हें अब इसके लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग सब डिविजन भोरंज के कार्यालय का उद्घाटन 11 मार्च को रखा गया था लेकिन, 10 मार्च को चुनावी आचार संहिता के कारण यह भी रुक गया। हाल ही में जंगलबैरी में हुए गो सेंचुरी के उद्घाटन के बाद अब इसका निर्माण कार्य शुरू होने के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल हमीरपुर के एक्सईएन विवेक शर्मा का कहना है कि आचार संहिता के दौरान कोई भी नया कार्य नहीं होगा। जो कार्य चल रहे हैं, केवल वही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed