{"_id":"5c0413f7bdec22417e3008e6","slug":"71543771127-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा कार्यों के लिए हमीरपुर कालेज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसा कार्यों के लिए हमीरपुर कालेज का निरीक्षण
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रविवार को रूसा वन के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण किया गया। भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से प्रतिनिधि सुगंधा गुप्ता और रूसा के प्रदेश परियोजना अधिकारी डा. गोपाल कृष्ण संघाईक ने हमीरपुर महाविद्यालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इस कमेटी ने पाया कि रूसा चरण एक के तहत जारी की गई डेढ़ करोड़ की धनराशि का सही मदों में व्यय किया गया है। जिसमें अधोसंरचना का विकास, मरम्मत कार्य, पुस्तकें और छात्रहित में किए गए कार्य शामिल हैं।
कमेटी ने रूसा चरण दो में जारी की जाने वाली 2 करोड़ की धनराशि को खर्च करने के सुझाव दिए। कहा कि इससे लाभान्वित होने वाले छात्रों से विचार विमर्श कर इसे उपयोग में लाया जाए। प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल ने बताया कि कमेटी ने महाविद्यालय के रूसा चरण एक में करवाए गए कार्यों को सराहा है। भविष्य में रूसा चरण दो के तहत जारी होने वाली 2 करोड़ रुपये की धनराशि को खर्चने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के रूसा समन्वयक प्रो. बलजीत जंवाल भी उपस्थित रहे।