फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बस्सी बाजार में बिजली वोल्टेज बढने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले

बस्सी बाजार में बिजली वोल्टेज बढने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले

Wed, 28 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बस्सी बाजार में वोल्टेज बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले
विज्ञापन

दुकानदारों ने बिजली बोर्ड से नुकसान का आकलन कर भरपाई करने की उठाई मांग
टीवी, फ्रिज, एलईडी, कंप्यूटर हुए खराब
अमर उजाला ब्यूरो कभोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी बाजार में बुधवार को अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। वोल्टेज बढ़ने से टीवी, फ्रिज, एलईडी, कंप्यूटर, फोटोस्टेट और वॉशिंग मशीन आदि जल गए। व्यापारियों ने बिजली बोर्ड से नुकसान का आकलन कर भरपाई करने की मांग उठाई है। बस्सी बाजार में बुधवार को शाम तीन बजे अचानक वोल्टेज बढ़ गई।

बिजली वोल्टेज बढ़ जाने से दुकानदारों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। व्यापारियों फतेह सिंह, सुरेश कुमार, नीरज शर्मा, सुशील कुमार, संजू कुमार, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार आदि ने कहा कि वोल्टेज बढ़ने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बिजली बोर्ड से नुकसान का आकलन कर भरपाई करने की मांग की है। इस संबंध में बिजली उपमंडल भोरंज के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि छानबीन के लिए कर्मचारी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि मौके का जायजा लेकर रिपोर्ट मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed