फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमने क्या करना है कि बजाय हमने क्या किया के प्रचार से लड़ेंगे चुनाव : धूमल

हमने क्या करना है कि बजाय हमने क्या किया के प्रचार से लड़ेंगे चुनाव : धूमल

Sun, 14 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर की दो दिवसीय आवासीय बैठक का रविवार को समापन हो गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। धूमल ने कहा कि भाजपा पांच साल की उपलब्धियों के दम पर लोकसभा चुनावों का शंखनाद करेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता लोगों को केंद्र की मोदी सरकार ने 5 वर्षों में क्या कार्य किए हैं, इस बारे में बताएंगे। धूमल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ता का व्यवहार पार्टी को मजबूती दिलाने में सहायक होता है।
विज्ञापन

ऐसे में कार्यकर्ता अपने व्यवहार में सुधार लाएं और आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लग जाएं। उनके साथ भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, सुजानपुर भाजपा मंडल प्रचारक सतीश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के सबसे ज्यादा फौजी परिवार रहते हैं और केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन जैसी सबसे बड़ी सुविधा दी है। ऐसे में पूर्व सैनिकों का इस बार के लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए सबसे बड़ा योगदान बनता है। मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। धूमल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जो दिशा निर्देश मिले हैं उसके तहत ही रणनीति बनाई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ पालक, मतदान केंद्र अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष लोकसभा चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed