{"_id":"5ba285cc867a557f6f60cf29","slug":"71537377740-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी पुलिस ने काटे वाहन चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी पुलिस ने काटे वाहन चालकों के चालान
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस ने मोटर वाहन नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के चालान काट कर बुधवार को 3100 रुपये जुर्माना वसूला। बिझड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चालकों की ओर से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। इस संदर्भ में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने चौकी प्रभारी बिझड़ी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। क्षेत्र में युवा बिना हेलमेट, ओवर स्पीड, ट्रिपल राइडिंग करते हुए अपनी और लोगों की जान जोखिम में डालते हुए आम देखें जा सकते हैं। इसके अलावा बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर में छेड़छाड़ करके तेज आवाज निकालकर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर के अनुसार चौकी प्रभारी बिझड़ी को ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर में छेड़छाड़ करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। एएसआई बिझड़ी राजेंद्र सिंह के अनुसार 17 चालान करके 3100 रुपये जुर्माना वसूला गया है, पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन