फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कॉलेज में दूसरे दिन भी झड़प, गुंडातत्वों के खिलाफ एसएफआई का धरना

कॉलेज में दूसरे दिन भी झड़प, गुंडातत्वों के खिलाफ एसएफआई का धरना

Tue, 11 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में दूसरे दिन भी झड़प, गुंडातत्वों के खिलाफ एसएफआई का धरना
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में दूसरे दिन भी दो छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की झड़प से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रधानाचार्य ने आपस में भिड़ रहे छात्रों को पकड़ने के लिए कोशिश की लेकिन, वे मौके से भाग गए। कॉलेज प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर छात्रों पर कार्रवाई करने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। सोमवार को कॉलेज में करीब 12 बजे दो संगठनों के छात्र आपस में भिड़ गए। इस पर कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छात्रों के माता-पिता को कॉलेज में बुलाया है। अनुशासन कमेटी आगामी कार्रवाई करेगी। वहीं मंगलवार को भी कॉलेज गेट के पास दो छात्र आपस में झड़प गए।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज में पैदा हुए गुंडागर्दी के माहौल के विरोध में एसएफआई इकाई ने जिला अध्यक्ष आदेश कुमार की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में एबीवीपी के छात्र बिना वजह से एसएफआई कार्यकर्ताओं से झगड़ रहे हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व भी कॉलेज में तेजधार हथियार पकड़े गए थे। आदेश ने कहा कि अगर ऐसे गुंडातत्वों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो एसएफआई आंदोलन करेगी। एसएफआई ने मांग की है कि कॉलेज के माहौल को शांतिपूर्ण बनाने के लिए दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाए और उनकी कॉलेज में एंट्री पर कुछ दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया जाए। इस धरनेे में गौरव, अंकित, अनु, प्रिया, शिल्पा, पायल, मोनल, मोहित, सिंटू, पिंटू, आशू, अंकित, रोहित, दीपक, अंकुश, अनूप, रिसभ, राहुल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में प्राचार्य डा. एचएस जंवाल का कहना है कि सोमवार को हुई झड़प में दोनों पक्षों के छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज बुलाया गया है। मंगलवार को हल्की झड़प होने की सूचना मिली है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि कॉलेज प्रशासन के हस्तक्षेप के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed