{"_id":"5b6466094f1c1b6e118b7242","slug":"71533306377-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणीदेवी और झोखर में शराब ठेके का जोरदार विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणीदेवी और झोखर में शराब ठेके का जोरदार विरोध
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील टौणीदेवी सदर के बाद अब झोखर दोनों जगह शराब ठेके का विरोध शुरू हो गया है। टौणीदेवी में ग्रामीणों के विरोध के चलते शराब ठेकेदार ने इसे झोखर में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था लेकिन बीते वीरवार को एडिशनल एसपी की मौजूदगी में झोखर में भी शराब ठेकेदार को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय कस्बे से ठेके को हटाने के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। टौणीदेवी में खेतों में आबकारी विभाग की ओर से खोला गया शराब का ठेका अब खुद प्रशासन के गले की फांस बनता जा रहा है।
ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को टौणी देवी से बीडीसी और जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य प्रेमलता ठाकुर की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री से समीरपुर में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मक्की के खेतों में टीननुमा शेड बनाकर इसे संचालित किया जा रहा है। इससे महिलाओं का खेतों में अकेले जाना दूभर हो गया है। बारीं और टपरे दोनों पंचायतों के ग्रामीण इस ठेके को खोलने का विरोध कर रहे हैं। बीडीसी प्रेमलता का कहना है कि छत्रैल और टौणी देवी के ग्रामीण बड़े आंदोलन का रुख अपनाएंगे। जिसके लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को सुना और इसके लिए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में छत्रैल वार्ड एक की सदस्य ललिता देवी, सलोचना देवी, रावण राम, सुरेश कुमार, सीमा, सावित्री, श्रेष्ठा, पानो, दीपा देवी, सिमरो, कांता, आशा, मीरा, अंजना, भावना, लीला, प्रकाशां, आशा, कामनी, निशा देवी, कमला, ब्यासां देवी सहित अन्य शामिल रहे।