{"_id":"5b3a5f414f1c1be4518b4575","slug":"71530552129-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में ठेके पर काम करवाने पर भड़की सीटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में ठेके पर काम करवाने पर भड़की सीटू
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जन एकता जन अधिकार आंदोलन के बैनर तले सीटू, नौजवान सभा और एसएफआई ने मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू पदाधिकारियों का कहना है कि जिला में कई जगह मनरेगा कार्य ठेके पर करवाए जा रहे हैं। जिससे मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। कई जगहों पर सीमेंट न मिलने से भी मनरेगा के काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि 100 दिन का काम व 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। हिमाचल प्रदेश को 1980 से पहले पहाड़ी राज्य होने के कारण सेना में भर्ती के लिए विशेष कोटा मिलता था। जिसे तत्कालीन सरकार ने खत्म कर दिया व उसके बाद उसे जनसंख्या के आधार पर कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस कोटे को दोबारा बहाल करने की मांग की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की। इस मौक पर रैली का आयोजन भी किया गया। हमीरपुर बाजार से शुरू हुई रैली गांधी चौक पर समाप्त हुई। चौक पर आयोजित जनसभा को सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह, जिला सचिव जोगेंद्र कुमार, नौजवान सभा के अध्यक्ष अनिल मनकोटिया, रंजन शर्मा और सुरेश राठौर ने संबोधित किया। इसके बाद विकास खंड अधिकारी कार्यालय में मनरेगा मसलों को लेकर ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन