{"_id":"5b38e1b34f1c1bfd6e8baa9d","slug":"71530454451-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस मवेशी की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस मवेशी की टक्कर से बाइक सवार घायल
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के भड़ोली चौक पर एक लावारिस पशु के अचानक सड़क पर आने से बाइक उससे टकरा गई। पशु के टकराने के बाद बाइक स्किड हो गई। इस घटना में बलालड़ू निवासी विनोद कुमार घायल हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने घायल को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डा. बीएस राणा ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने बताया कि सड़क पर गिरने के कारण युवक का कान गंभीर रूप से कट गया है। उपचार जारी है।
विज्ञापन