{"_id":"5b33cb904f1c1b95598b65f7","slug":"71530121104-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ कनाल सरकारी जमीन को मलकीयत में तबदील कर करोड़ों में सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ कनाल सरकारी जमीन को मलकीयत में तबदील कर करोड़ों में सौदा
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते उप महाल विकासनगर में सौ कनाल सरकारी भूमि को मलकीयत में तबदील कर रसूखदारों ने उसका करोड़ों रुपये में सौदा कर डाला है। गांव के एक दर्जन बाशिंदों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर सरकारी भूमि को मलकीयत भूमि में तबदील करने के बारे शिकायत पत्र सौंपा। इससे पहले भी दडूही और हथली खड्ड में अवैध भू सौदे का मामले में राजस्व विभाग सुर्खियों में रहा है। विकासनगर के रहने वाले फिल्लू ने कहा कि कुछ रसूखदारों ने करीब सौ कनाल सरकारी जमीन मलकीयत भूमि में तबदील कर उसे लगभग 15 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर 7 जुलाई तक इस मामले की जांच शुरू नहीं की तो वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। फिल्लू ने कहा कि 2006-07 में हुए बंदोबस्त की नवीन अक्श नक्शा मुसाबी के खसरा नंबर इस्तेमाल साल 1965-66 से कहीं नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद पुराने रिकॉर्ड को नष्ट कर मामले को दबाने का प्रयास राजस्व विभाग कर रहा है। इस बारे 2012 में भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कुछ रसूखदारों ने प्रदेश सरकार को धोखा देकर यह जमीन हड़प ली है। फिल्लू बुधवार को अन्य लोगों के साथ बुधवार को उपायुक्त से मिला और इस मामले पर कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंनेे चेतावनी दी है कि अगर 7 जुलाई से पहले जांच शुरू नहीं की गई तो वह गांधी चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।