{"_id":"5b12d0ac4f1c1bb16e8b5e07","slug":"71527959724-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टी क्यूसिन कुक के प्रशिक्षण को 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टी क्यूसिन कुक के प्रशिक्षण को 15 तक करें आवेदन
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत होटल प्रबंधन संस्थान झनियारी द्वारा संचालित हुनर से रोजगार तक अल्प अवधि रोजगार परक आतिथ्य पाठ्यक्रम में मल्टी क्यूसिन कुक और फूड एंड बिवरेज सर्विस पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो कि होटल प्रबंधन संस्थान में 15 जून तक पहुंच जाने चाहिए। एचएसआरटी कार्यक्रम समन्वयक परनीश कुमार ने बताया कि ये दोनों पाठयक्रम होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर द्वारा प्रदान किए जाएंगे। जो नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी नोएडा पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में 20 से 30 प्रशिक्षुओं का समूह संचालित होगा। इसके चयन की प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इस पाठ्यक्रम के लिए कोई फीस नहीं है।
प्रशिक्षुओं को मल्टी क्यूसिन कुक के लिए 2000 रुपये व फूड एंड बेवरेज के लिए 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह छात्रवृत्ति उन प्रशिक्षुओं को दी जाएगी। जिनकी कक्षाओं में न्यूनतम उपस्थिति 90 फीसदी होगी। छात्रवृत्ति के अलावा प्रशिक्षुओं को टूल किट, यूनिफॉर्म और दोपहर का भोजन नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। पाठ्यक्रम के पूर्ण होने पर नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी नोएडा द्वारा परीक्षा ली जाएगी और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। आवेदन पत्र होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम हमीरपुर से किसी भी कार्य दिवस में नि:शुल्क और आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट पर प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट आकार की फोटो आयु एवं शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, जाति वर्ग के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की प्रतिलिपि संलग्न करनी होगी।