फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर में इस माह होगा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास : धूमल

हमीरपुर में इस माह होगा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास : धूमल

Fri, 01 Jun 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में इस माह होगा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास : धूमल
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में 2018-19 से मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस के छात्रों के प्रवेश के साथ कॉलेज को विधिवत प्रारंभ करने के लिए एमसीआई की अनुशंसा को स्वीकृति प्रदान करने पर हर्ष जताया है। उन्होंने 31 मई को भारत सरकार ने अधिसूचना जारी की है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 31 मई अधिसूचना जारी करने का महत्व इस कर के भी बढ़ गया था क्योंकि इसी साल एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए यह अंतिम दिन था। धूमल ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में बिलासपुर को एम्स मिला और मंडी में ईएसआई मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो गया। नाहन और चंबा में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो गए। ऊना में पीजीआई का स्ट्रीट लाइट सेंटर और अब हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति की अधिसूचना जारी हो गई है। धूमल ने कहा कि कल रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उनकी विस्तृत चर्चा हुई और नड्डा ने इसी महीने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने की सहमति दी है। प्रदेश सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आपस में बातचीत करके शीघ्र ही शिलान्यास की तिथि घोषित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed