{"_id":"5b044d2e4f1c1bda408b73c3","slug":"71527008558-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवक हड़ताल पर, ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवक हड़ताल पर, ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं प्रभावित
Updated Tue, 22 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर में डाक सेवकों की पहले दिन की हड़ताल के दिन करीब दो दर्जन डाक सेवक हड़ताल पर बैठे। मुख्य डाकघर हमीरपुर के गेट के पास डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। वहीं डाक सेवकों के हड़ताल पर रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि पहला दिन होने के चलते लोग खुद डाक लेने के लिए डाकघर नहीं पहुंचे, लेकिन आगामी दिनों में समस्या गंभीर होने की स्थिति में लोगों के खुद डाकघरों में आने की उम्मीद है।
डाक सेवकों के हड़ताल पर बैठने से ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में ताले लटक गए हैं। संघ के मंडल प्रधान जगदेव चौधरी की अगुवाई में शुरू हुई इस हड़ताल में मंडल के दो दर्जन कर्मचारी मौजूद रहे। सचिव होशियार सिंह ने कहा कि सरकार से सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की गई है। जब तक ग्रामीण डाक सेवकों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक डाक सेवक हड़ताल पर रहेंगे। प्रवर अधीक्षक मुख्य डाकघर हमीरपुर भवानी प्रसाद का कहना है कि पहले दिन बहुत कम डाक सेवक हड़ताल पर बैठे हैं। आगामी दिनों में अधिक समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए स्थायी कर्मचारियों की ड्यूटी क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।