{"_id":"5ad0ddd84f1c1b82028b4587","slug":"71523637720-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 महिलाओं ने प्राप्त किया डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 महिलाओं ने प्राप्त किया डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बधानी में डेयरी फार्मिंग और जैविक खेती के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। यह शिविर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस मौके पर बैंक के जिला प्रबंधक गुरचरण भट्टी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संस्थान के निदेशक रवि शर्मा ने लोगों को डेयरी फार्मिंग को स्वरोजगार के रूप में अपनाने को कहा। कार्यक्रम में 36 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को प्रमाणपत्र भी बांटे गए। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान विनोद कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का धन्यवाद किया।
विज्ञापन