फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला मुख्यालय में आज और कल बिजली बंद

जिला मुख्यालय में आज और कल बिजली बंद

Sat, 20 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में आज और कल बिजली बंद
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में 21 और 22 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बाल स्कूल मैदान में स्थित ट्रांसफार्मर से केबल बदलने के कारण बस स्टैंड, वार्ड नंबर-8 तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 21 जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार 250 केवी, स्कूल गेट के पास ट्रांसफार्मर के रखरखाव के कारण कश्मीरी परिसर, बाल स्कूल गेट से गांधी चौक बाजार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 से 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त 400 केवी उपकारागार के पास ट्रांसफार्मर व एलटी लाइन की मरम्मत एवं रखरखाव के चलते गांधी चौक, मृदुल चौक, सोहारू परिसर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में भी 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों नादौन चौक, हाउसिंग बोर्ड में एलटी लाईनों के नजदीक पेड़ों की टहनियों के कटाई के कारण 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed