{"_id":"5a5e2f5a4f1c1b8a268b4b5e","slug":"71516121946-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने मांगी नगर परिषद से 100 दिन के कार्यों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने मांगी नगर परिषद से 100 दिन के कार्यों की रिपोर्ट
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने नगर परिषद से 100 दिन के कार्यों की रिपोर्ट मांगी है। आगामी 100 दिन में नगर परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यों का ब्योरा देना होगा। तीन दिन पहले ही नगर परिषद हमीरपुर कार्यालय में प्रदेश सरकार का पत्र पहुंचा हैै। इसके अंतर्गत शहर में बनने वाले नए शौैचालय, पार्किंग, नाले, डंगे, स्ट्रीट लाइटों आदि कार्यों के निर्माण बारे भी रिपोर्ट देनी होगी। नई सरकार द्वारा चलाई गई इस मुहिम के तहत सभी कार्यालयों में पत्र पहुंच रहे हैं। पत्र पहुंचने के बाद नगर परिषद ने काम शुरू कर दिया है।
सरकार के इस निर्णय से जहां नगर निकायों में विकास की रफ्तार तेज होगी, वहीं विकासात्मक गतिविधियों की भी जानकारी मिलेगी। नगर परिषद के अधिकारी कार्याें की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। नगर परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्याें की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शहर में लगने वाली स्ट्रीट लाइटें, पार्किंग की सुविधा आदि को ध्यान में रखकर नगर परिषद कार्याें की रिपोर्ट तैयार करेगा। नगर परिषद सभी वार्ड सदस्यों से उनके वार्ड में किए जाने वाले कार्यों का ब्योरा लेगा। वार्ड पाषर्दों द्वारा जितने भी कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, उन सभी कार्याें को इस रिपोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, नगर परिषद ईओ विनोद कुमार का कहना है कि तीन दिन पहले कार्यालय में सरकार का पत्र पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जेई नगर परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्याें की रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे जल्द ही भेज दिया जाएगा।